गोदावरी तट शक्तिपीठ
51 शक्तिपीठों में से एक है। हिन्दू धर्म के पुराणों के अनुसार जहां-जहां सती के अंग के टुकड़े,
धारण किए वस्त्र या आभूषण गिरे, वहां-वहां शक्तिपीठ अस्तित्व में आये। ये अत्यंत
पावन तीर्थस्थान कहलाये। ये तीर्थ पूरे
भारतीय उपमहाद्वीप पर फैले हुए हैं। देवीपुराण में 51 शक्तिपीठों का वर्णन है।
- आंध्र प्रदेश में
अनेक देवालय हैं, जिनमें
शिव, विष्णु, गणेश तथा कार्तिकेय (सुब्रह्मण्यम)
आदि की उपासना होती है तथा अनेक पीठ यहाँ पर हैं।
- प्रसिद्ध 'गोदावरी तट शक्तिपीठ'
आन्ध्र प्रदेश के 'कुब्बूर' में गोदावरी नदी के
तट पर स्थित है।
- माना जाता है कि यहाँ पर सती के
"वामगण्ड" (बायाँ गाल) का निपात हुआ था।
- इस शक्तिपीठ की सती 'विश्वेश्वरी'
या 'रुक्मिणी'
तथा शिव 'दण्डपाणि' हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें